India Fuel Supply: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के खतरों के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संयुक्त ब्रीफिंग में साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने न केवल वैकल्पिक इंतजाम किए हैं, बल्कि घरेलू सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए 'कंटीजेंसी प्लान' भी लागू कर दिया है।
