Aaj Ka Mausam May 14: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 14 मई के लिए देश के कई हिस्सों में मौसम का रौद्र रूप देखने की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने वेल-मार्क्ड कम दबाव के क्षेत्र के असर से एक तरफ जहां मानसून की प्रगति तेज हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पूर्व से लेकर दक्षिण भारत तक तूफानी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्यों में 60 किमी/घंटा की रफ्तार वाले थंडरस्क्वॉल (प्रचंड तूफान) का भी अलर्ट जारी किया गया है।
