Get App

India US trade Deal: अमेरिका के साथ 2025 के अंत तक व्यापार समझौता होने की उम्मीद, मई में शुरू होगी बातचीत

इंडिया का अमेरिका को एक्सपोर्ट्स बढ़कर FY25 में 820 अरब डॉलर पहुंच गया। पहली बार इंडिया से अमेरिका को एक्सपोर्ट इस स्तर पर पहुंचा है। मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट्स FY25 में 437.42 अरब डॉलर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 5:18 PM
India US trade Deal: अमेरिका के साथ 2025 के अंत तक व्यापार समझौता होने की उम्मीद, मई में शुरू होगी बातचीत
दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर पहले दौर की बातचीत मई में शुरू होगी।

इंडिया और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की मुख्य बातों (टर्म्स ऑफ रेफरेंस)को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस बारे में पहले दौर की बातचीत जल्द शुरू होगी। कॉमर्स मिनिस्ट्री में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने 15 अप्रैल को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर पहले दौर की बातचीत मई में शुरू होगी। अतिरिक्त सचिव एल सत्य श्रीनिवास ने कहा कि चीन ने अमेरिकी गुड्स पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे अमेरिकी एग्रीकल्चर गुड्स का आयात इंडिया में बढ़ सकता है।

10 फीसदी बेसलाइन टैरिफ के असर का विश्लेषण करेगी सरकार

कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल (Sunil Barthwal) ने कहा कि सरकार ने अभी अमेरिका को एक्सपोर्ट्स पर 10 फीसदी बेसलाइन टैरिफ और कुछ खास सेक्टर्स पर लगाए गए अलग टैरिफ के संभावित असर का विश्लेषण नहीं किया है। उन्होंने कहा, "ट्रेड पर अमेरिकी टैरिफ का कितना असर पड़ेगा, इसका पता लगाने के लिए हमें यह समझना पड़ेगा कि क्या रेसिप्रोकल टैरिफ में किसी तरह की छूट मिलने जा रही है और दूसरे देश अमेरिका से किस तरह की ट्रेड डील करते हैं।"

द्विपक्षीय व्यापार समझौते से दोनों देशों को फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें