Get App

India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ डील में शामिल नहीं हैं कृषि और डेयरी सेक्टर! भारत सरकार नहीं करेगी समझौता

India-US Trade Deal: सूत्रों के मुताबिक, भारत–अमेरिका के ऐतिहासिक ट्रेड समझौते में किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। नए समझौते के तहत भले ही वेनेजुएला से कच्चे तेल जैसी रणनीतिक ऊर्जा की खरीद शामिल हो, लेकिन इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 2:46 PM
India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ डील में शामिल नहीं हैं कृषि और डेयरी सेक्टर! भारत सरकार नहीं करेगी समझौता
India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को ट्रेड डील का ऐलान हो गया है।

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को ट्रेड डील का ऐलान हो गया है। धानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार रात टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर भारत के साथ ट्रेड डील की घोषणा की। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अब अब भारत पर 50% नहीं, बल्कि 18% टैरिफ ही लगेगा। टैरिफ घटना के लिए पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को धन्यवाद दिया है। वहीं भारत अमेरिका ट्रेड डील पर सहमति बनने के ट्रंप के एलान के बाद अमेरिकी कृषि मंत्री ने जो प्रतिक्रिया दी है उस पर भारत में चर्चा हो रही है। वहीं भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, भारत–अमेरिका के ऐतिहासिक ट्रेड समझौते में किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी।

डील से बाहर होंगे कृषि और डेयरी क्षेत्र 

इंडिया टुडे ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि, भारत–अमेरिका के ऐतिहासिक ट्रेड समझौते में किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। नए समझौते के तहत भले ही वेनेजुएला से कच्चे तेल जैसी रणनीतिक ऊर्जा की खरीद शामिल हो, लेकिन इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा। सूत्रों ने साफ किया कि कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा पहले की तरह बनी रहेगी। बातचीत के दौरान इन अहम क्षेत्रों से जुड़े सुरक्षा उपायों पर किसी तरह का समझौता नहीं किया गया है। सरकार इन क्षेत्रों को सुरक्षित रखते हुए ही समझौते के तहत बाजार तक बेहतर पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है।

18 प्रतिशत हुआ  टैरिफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें