Get App

Sergio Gor: 'पैक्स सिलिका गठबंधन का सदस्य होगा भारत'; अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा ऐलान

US Ambassador to India: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड पर बातचीत का अगला दौर कल होगा। यह बातचीत अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद बढ़े तनाव के बीच हो रही है। गोर ने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही भारत आ सकते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 4:12 PM
Sergio Gor: 'पैक्स सिलिका गठबंधन का सदस्य होगा भारत'; अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा ऐलान
US Ambassador to India: अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हमारे लिए कोई भी देश भारत जितना महत्वपूर्ण नहीं है

US Ambassador to India: अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने घोषणा की है कि भारत को 'पैक्स सिलिका' में शामिल होने के लिए इनवाइट किया जाएगा। Pax Silica गठबंधन एक इनोवेशन आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है। गोर ने सोमवार (12 जनवरी) को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत 'पैक्स सिलिका' गठबंधन का सदस्य होगा। उन्होंने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को अगले महीने राष्ट्रों के इस समूह में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।"

राजदूत सर्जियो गोर ने यह भी कहा कि अमेरिका के लिए कोई भी देश भारत जितना महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को मजबूत करने में सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली आने पर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं। लेकिन अंत में हमेशा अपने मतभेद सुलझा लेते हैं।

अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों की उपस्थिति में एक समारोह में उन्होंने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसलिए इसे अंतिम चरण तक पहुंचाना आसान काम नहीं है। लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।" गोर ने आगे कहा, "व्यापार हमारे संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन हम सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर मिलकर काम करना भी जारी रखेंगे।"

सर्जियो गोर ने कहा, "मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी दुनिया की यात्रा की है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है।" उन्होंने कहा, "पैक्स सिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक रणनीतिक पहल है, जो महत्वपूर्ण खनिजों से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग तक है।" उन्होंने आगे कहा. "आज, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत को इस समूह में शामिल होने के लिए इनवाइट किया जाएगा"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें