Get App

Indian Railways Child Ticket Rules: रेलवे ने इस उम्र के बच्चों के टिकट बुकिंग में किए नए नियम लागू, अब फ्री में कर सकेंगे ट्रेन का सफर!

Indian Railways Child Ticket Rules: भारतीय रेलवे ने 5 साल से कम उम्र तक के बच्चों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत बनेगी। भारतीय रेलवे के नए नियमों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चे ट्रेन में बिना टिकट मुफ्त सफर कर सकते हैं, लेकिन अगर उनके लिए अलग सीट या बर्थ चाहिए तो पूरा वयस्क किराया देना होगा।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 5:05 PM
Indian Railways Child Ticket Rules: रेलवे ने इस उम्र के बच्चों के टिकट बुकिंग में किए नए नियम लागू, अब फ्री में कर सकेंगे ट्रेन का सफर!

भारतीय रेलवे ने बच्चों की टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना टिकट के ट्रेन में सफर कर सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें अलग सीट या बर्थ चाहिए तो पूरा किराया देना होगा। यह बदलाव यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, लेकिन टिकट बुकिंग के वक्त सही जानकारी देना जरूरी है ताकि जुर्माने से बचा जा सके।

5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियम

अब 5 साल से कम उम्र के बच्चे बिना टिकट यात्रा कर सकते हैं, अगर वे किसी सीट या बर्थ के लिए दावा नहीं करते। यानी अगर बच्चे को गोद में बैठाकर ट्रेन में ले जाया जाता है तो टिकट की जरूरत नहीं होगी। लेकिन, अगर किसी कारणवश बच्चे के लिए अलग सीट या बर्थ चाहिए, तो यात्री को पूरा वयस्क किराया देना होगा।

5 से 12 साल के बच्चों के लिए विशेष प्रावधान

5 से 12 साल के बच्चों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। यदि इस उम्र के बच्चे को सीट या बर्थ नहीं चाहिए और “No Seat/No Berth (NOSB)” विकल्प चुना गया है, तो बच्चों को आधी कीमत में टिकट मिलेगी। हालांकि, अगर बच्चे के लिए सीट या बर्थ चाहिए, तो पूरा वयस्क किराया देना होगा। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को रेलवे वयस्क माना जाता है। ऐसे बच्चों के लिए टिकट का भुगतान सामान्य वयस्क टिकट की तरह करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें