IndiGo flight : अहमदाबाद प्लेन हादसे के करीब एक हफ्ते बाद एक और फ्लाइट के पायलट ने Mayday कॉल किया था। इंडिगो की गुवाहाटी-चेन्नई फ्लाइट के पायलट ने यह इमरजेंसी कॉल किया था। बता दें कि गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 को गुरुवार को उस समय बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा जब पायलट ने 'fuel Mayday' यानी फ्यूल की कमी को लेकर एक इमरजेंसी कॉल जारी की। ये जानकारी अब सामने आई है।
