Delhi Murder: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस को शक है कि उसके साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को यह भी संदेह है कि गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन के चार्जिंग तार का इस्तेमाल किया गया था।
