Jharkhand News: झारखंड के देवघर जिले से एक रेलवे फाटक पर बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। देवघर में पैसेंजर ट्रेन ने एक रेलवे ट्रैक पर खड़े धान से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। रोहिणी थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स रोड पास नावाडीह रेलवे फाटक पर इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच। गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर के बाद ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 बाईक भी दब गईं। ट्रेन सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
