Johnny Johnny Yes Papa Row: उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नर्सरी में पढ़ाए जाने वाली 'जॉनी जॉनी यस पापा' और 'रेन रेन गो अवे' जैसी लोकप्रिय अंग्रेजी कविताओं को भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के खिलाफ बताया है। उच्च शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ये कविताएं बच्चों को झूठ बोलना सिखाने के साथ-साथ स्वार्थ की भावना को भी बढ़ावा देती हैं।
