Justice Yashwant Varma Cash Row: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार (20 जुलाई) को कहा कि कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के सिलसिले में संसद में प्रस्ताव पेश करने के लिए 100 से ज्यादा सांसदों ने पहले ही एक नोटिस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जस्टिस वर्मा के दिल्ली आवास पर जली हुई नकदी मिलने के बाद वह जांच के दायरे में हैं। 100 सांसदों के साइन के साथ ही लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए आवश्यक समर्थन हासिल हो गया है। अब माना जा रहा है कि सरकार जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मानसून सत्र में सरकार लेकर आएगी।
