Get App

Jyoti Malhotra News: 'कब खत्म होंगी ये सरहदें...',ज्योति मल्होत्रा की डायरी में छिपे हैं पाकिस्तान के राज

YouTuber Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तान यात्राओं से जुड़े कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वे लाहौर के एक रेस्टोरेंट में कुछ लोगों के साथ खाना खाती नजर आ रही हैं। वहीं, एक और वायरल तस्वीर में उन्हें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी और मौजूदा पंजाब मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ शरीफ के साथ देखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2025 पर 9:46 PM
Jyoti Malhotra News: 'कब खत्म होंगी ये सरहदें...',ज्योति मल्होत्रा की डायरी में छिपे हैं पाकिस्तान के राज
हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।

YouTuber Jyoti Malhotra : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं गिरफ्तारी के बाद ज्योति मल्होत्रा से एनआईए, आईबी और सैन्य खुफिया अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इसी बीच ज्योति मल्होत्रा के डायरी के कुछ पन्ने सामने आए हैं, जिसमें काफी कुछ निकलकर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ये डायरी 2012 से लिखी जा रही है और इसमें पाकिस्तान के प्रति ज्योति की सोच और रिश्तों को लेकर काफी बातें लिखी हैं।

पाकिस्तान के लिए जासूसी

ज्योति मल्होत्रा ने डायरी में पाकिस्तान की अपनी यात्राओं, वहां की बातचीत और अनुभवों का ज़िक्र किया है। इन जानकारियों के आधार पर एजेंसियां अब उनकी गतिविधियों की गंभीरता से जांच कर रही हैं। 'ट्रैवल विद जेओ' नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भारत की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट, जिस पर 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि उनका यूट्यूब चैनल अभी भी एक्टिव है और उसमें 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

डायरी में लिखी ये बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें