गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने कथित तौर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की ओर से किए गए ब्लैकआउट के डिटेल सहित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को शेयर की थी, ऐसा पता चला है। ज्योति के जासूसी मामले की जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस बात के साफ सबूत हैं कि वह पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक एजेंट के संपर्क में थी। पुलिस ने ज्योति के दो बैंक अकाउंट की डिटेल भी निकाली है, और एजेंसियां वर्तमान में किसी भी संभावित विदेशी लिंक का पता लगाने के लिए उन अकाउंट के जरिए किए गए लेनदेन की पुष्टि करने की प्रक्रिया में हैं।
