News18 Rising Bharat Summit 2025: केंद्रीय संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार (8 अप्रैल) को कहा कि असम में टाटा का 27,000 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर निवेश क्षेत्र की संभावनाओं को दर्शाता है। सिंधिया ने कहा कि भारत के पूर्वोत्तर राज्य अब भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के इंजन बन गए हैं। नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2025' को संबोधित करते हुए कहा, "असम में टाटा का ₹27,000 करोड़ का सेमीकंडक्टर निवेश पूर्वोत्तर की क्षमता को दर्शाता है।"
