News18 Rising Bharat Summit 2025: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार (8 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधीन काम करने की तुलना ट्रेडमिल पर चलने से की। सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने लोगों के साथ उनके गहरे जुड़ाव तथा भारत के पूर्वोत्तर में उनके परिवर्तनकारी कार्यों की तारीफ की। नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'न्यूज 18 राइजिंग भारत समिट 2025' को संबोधित करते हुए मंत्री होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 10 वर्षों में पूर्वोत्तर भारत के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने इसके लिए ठोस प्रयास भी किए हैं।
