Get App

पाकिस्तानी जासूस को भेज रहा था सीक्रेट जानकारी! कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का कर्मचारी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट ने खुद को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का कर्मचारी बताया और शुरुआत में फेसबुक पर विकास से कॉन्टैक्ट किया। बाद में उन्होंने एक-दूसरे मोबाइल नंबर भी लिए और WhatsApp पर बातचीत शुरू की

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 19, 2025 पर 8:47 PM
पाकिस्तानी जासूस को भेज रहा था सीक्रेट जानकारी! कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का कर्मचारी गिरफ्तार
पाकिस्तानी जासूस को भेज रहा था सीक्रेट जानकारी! कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का कर्मचारी गिरफ्तार

यूपी ATS ने बुधवार को कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एक जूनियर वर्क्स मैनेजर को एक संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के साथ गोपनीय और संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पीटीआई के मुताबिक, जूनियर मैनेजर कुमार विकास ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी लीक की थी। लीक की गहन जांच के बाद बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया गया।

कर्मचारी ने कौन सी जानकारी लीक की?

जांच से पता चला कि विकास एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था, जिसने उससे संपर्क करने के लिए "नेहा शर्मा" नाम का इस्तेमाल किया था।

ATS ने कहा, "विकास WhatsApp के जरिए ऑर्डिनेश मैन्युफैक्चरिंग, कर्मचारी अटेंडेंस शीट, मशीन लेआउट और प्रोडक्शन चार्ट से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और संवेदनशील डेटा भेज रहा था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें