Get App

Karnataka Congress Crisis: 'कांग्रेस हाईकमान भ्रम पर तुरंत विराम लगाए'; कर्नाटक सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया की दो टूक

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से लीडरशिप की बहस खत्म करने के लिए जल्द फैसला लेने को कहा है। सिद्धारमैया ने दोहराया कि वह मुख्यमंत्री पद पर बदलाव संबंधी मुद्दे पर आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 4:44 PM
Karnataka Congress Crisis: 'कांग्रेस हाईकमान भ्रम पर तुरंत विराम लगाए'; कर्नाटक सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया की दो टूक
Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नवंबर में ढाई साल पूरे करने जा रही है

Karnataka Congress Crisis: कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष को लेकर जारी अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार (25 नवंबर) को कहा कि पार्टी आलाकमान को अंततः इस भ्रम को समाप्त करना चाहिए। सिद्धारमैया ने दोहराया कि वह मुख्यमंत्री पद पर बदलाव संबंधी मुद्दे पर आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक पार्टी नेतृत्व से मिलने और अपनी राय शेयर करने के लिए स्वतंत्र हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य की लीडरशिप पर आखिरी फैसला पूरी तरह से सेंट्रल लीडरशिप का है।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। 2023 में सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़े एक कथित सत्ता-परिवर्तन को लेकर समझौते का हवाला दिया जा रहा है। कांग्रेस की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा सफर तय कर चुकी है।

शिवकुमार का समर्थन करने वाले विधायकों के एक ग्रुप के दिल्ली जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा, "उन्हें (विधायकों को) जाने दीजिए, विधायकों को स्वतंत्रता है। देखते हैं वे क्या राय देते हैं। अंततः, फैसला आलाकमान को करना है। हम आलाकमान की बात मानेंगे।"

पीटीआई के मुताबिक विधायकों के एक वर्ग द्वारा आलाकमान से मामले पर विराम लगाने की अपील के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वे (विधायक) जो भी कहना चाहते हैं, उन्हें आलाकमान से कहने दीजिए। अंततः इस भ्रम को समाप्त करने के लिए आलाकमान को ही निर्णय लेना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें