Get App

Hyderabad Robbery: ATM में पैसे जमा कर रहे केरल व्यापारी पर फायरिंग, बदमाशो ने लूटे 6 लाख रुपये

Hyderabad Robbery: केरल के एक कारोबारी के लिए हैदराबाद की कामकाजी यात्रा एक बुरे सपने में तब बदल गई, जब उन पर गोली चलाई गई और उनसे 6 लाख रुपये लूट लिए गए। 26 वर्षीय कारोबारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM में पैसे जमा कर रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 12:22 PM
Hyderabad Robbery: ATM में पैसे जमा कर रहे केरल व्यापारी पर फायरिंग, बदमाशो ने लूटे 6 लाख रुपये
ATM में पैसे जमा कर रहे केरल व्यापारी पर फायरिंग, बदमाशो ने लूटे 6 लाख रुपये

Hyderabad Robbery: केरल के एक कारोबारी के लिए हैदराबाद की कामकाजी यात्रा एक बुरे सपने में तब बदल गई, जब उन पर गोली चलाई गई और उनसे 6 लाख रुपये लूट लिए गए। 26 वर्षीय कारोबारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM में पैसे जमा कर रहे थे, तभी दो अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

कोझिकोड के रहने वाले कपड़े व्यापारी रिनशाद पी वी 7 जनवरी को अपने कारोबार के लिए सामान खरीदने हैदराबाद आए थे, लेकिन सौदा पूरा नहीं हो सका। उनके चचेरे भाई मिश्बान ने उन्हें अपने बैंक खाते में पैसे जमा करने की सलाह दी।

31 जनवरी की सुबह करीब 7 बजे, रिनशाद अपने दोस्त अमीर की दोपहिया गाड़ी पर कोटी स्थित बैंक स्ट्रीट रोड पर स्थित SBI की मेन ब्रांच के ATM पहुंचे। जब वे नकदी का बैग लेकर ATM के पास खड़े थे, तभी दो अज्ञात लोग पीछे से उनके पास आए।

पुलिस ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें