Kolkata Gangrape Case: कोलकाता में लॉ कॉलेज के अंदर छात्रा से गैंगरेप! तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के कस्बा इलाके में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो छात्रों ने कथित तौर पर एक लॉ छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तीनों आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना कथित तौर पर 25 जून को शाम 7.30 बजे से 8.50 बजे के बीच हुई

अपडेटेड Jun 27, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के कस्बा में कॉलेज छात्रा से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन गिरफ्तार किए गए हैं

Kolkata Gangrape Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ कथित तौर पर तीन लोगों ने गैंगरेप की। 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के कस्बा में स्थित लॉ कॉलेज की छात्रा से कथित गैंगरेप के मामले में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना कथित तौर पर 25 जून को शाम 7.30 बजे से 8.50 बजे के बीच हुई। एक अधिकारी ने बताया तीनों की गिरफ्तारियां गुरुवार (26 जून) रात को की गईं।

तीनों आरोपियों में से दो कॉलेज के छात्र हैं, जबकि तीसरा पूर्व छात्र है। शिकायत दर्ज होने के बाद गुरुवार (26 जून) शाम को दोनों छात्रों को तालबगान इलाके से हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने अखबार को बताया, "हमने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पूर्व छात्र है। जबकि इसमे दो अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। जांच की जा रही है कि क्या अन्य दो भी इसमें शामिल थे।" बताया जा रहा है कि गैंगरेप की घटना छात्रा के साथ उसके कॉलेज कैंपस में ही हुआ है।


पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को बाद में कोलकाता की एक अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। फोरेंसिक टीम बाद में क्राइम स्थल का दौरा करेगी।

कस्बा में यह बलात्कार पिछले साल 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के एक साल से भी कम समय बाद हुआ है।

सेमिनार रूम में 9 अगस्त, 2024 को महिला डॉक्टर का शव मिला था। संस्थान के परिसर में ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश उपजा और विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय जांज ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में महागठबंधन के CM चेहरे पर सस्पेंस खत्म, कांग्रेस का आया बड़ा बयान

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की छात्रा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने इस घटना को "भयावह" बताया। उन्होंने रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का एक सदस्य भी इसमें शामिल था। उन्होंने X पर कहा, "आरजी कर का खौफ अभी भी कम नहीं हुआ है, और फिर भी बंगाल में इस तरह के जघन्य अपराध रोजाना बढ़ रहे हैं। ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है। बलात्कार एक आम त्रासदी बन गई है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।