Get App

Bank Fraud: बैंक अधिकारी ने ग्राहकों की FD से निकाले ₹4.5 करोड़, शेयर बाजार में किया निवेश, डूबा सारा पैसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात साक्षी गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 41 ग्राहकों के 110 खातों से 4.58 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की। इनमें से अधिकतर पैसे ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों से निकाले गए थे। ये सिलसिला दो साल तक चलता रहा और बैंक को इसकी भनक तक नहीं लगी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 9:50 AM
Bank Fraud: बैंक अधिकारी ने ग्राहकों की FD से निकाले ₹4.5 करोड़, शेयर बाजार में किया निवेश, डूबा सारा पैसा
साक्षी गुप्ता को पुलिस ने बीती रात उसकी बहन की शादी से गिरफ्तार किया, और अब वो न्यायिक हिरासत में है

कोटा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोग अपने पैसा रखने के लिए सबसे सुरक्षित जगह बैंक को मानते हैं। लेकिन बैंक की ही एक अधिकारी ने ग्राहकों के भरोसे का फायदा उठाते हुए उनके साथ करोड़ों की ठगी कर डाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात साक्षी गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 41 ग्राहकों के 110 खातों से 4.58 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की। इनमें से अधिकतर पैसे ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खातों से निकाले गए थे।

ये सिलसिला साल 2020 से लेकर 2023 तक लगातार दो साल तक चलता रहा और बैंक को इसकी भनक तक नहीं लगी। पैसे निकालने के बाद साक्षी ने वो रकम शेयर बाजार में निवेश की, उम्मीद थी कि उसे कुछ ही समय में बड़ा रिटर्न मिलेगा और फिर वो पैसे FD खाते में वापस डाल देगी। लेकिन शेयर बाजार ने साथ नहीं दिया, और उसे मोटा घाटा लग गया। न तो पैसा वापस आया, न ही ग्राहकों को इसकी भनक लगने दी गई।

साक्षी ने फ्रॉड को छुपाने के लिए काफी सधी हुई प्लानिंग की। उसने ग्राहकों के खाते से जुड़े मोबाइल नंबर तक बदल डाले, और उनके खातों में अपने परिजनों के मोबाइल नंबर लिंक कर दिए। ताकि कोई भी OTP या ट्रांजैक्शन अलर्ट ग्राहकों तक न पहुंचे।

जांच अधिकारी इब्राहिम खान ने बताया, “उसने एक ऐसी व्यवस्था बना ली थी जिससे OTP सीधे उसके सिस्टम पर आता था, और असली खाताधारक को कोई जानकारी नहीं मिलती थी।” उन्होंने बताया कि साक्षी ने ग्राहकों के अकाउंट से रुपये निकाल कर अपने और अपने परिवार के सदस्यों के अकाउंट में ट्रांसफर भी किए। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें