Katra Landslide: कटरा में माता वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से हड़कंप! 4 तीर्थयात्री घायल, राहत और बचाव का कार्य जारी

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सोमवार (21 जुलाई) सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण रूट पर एक शेड गिर गया, जिससे कई तीर्थयात्री फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Katra Landslide: कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है

Katra Landslide News: कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर भीषण भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने रूट पर भूस्खलन के कारण चार तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सोमवार (21 जुलाई) सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण रूट पर एक शेड गिर गया, जिससे कई तीर्थयात्री फंस गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने रूट पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ। यह भूस्खलन सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह माता वैष्णो देवी यात्रा का प्रारंभिक प्वाइंट है।


अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। फंसे हुए चार तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। भूस्खलन से प्रभावित रूट को फिलहाल रोक दिया गया है। इलाके से सामने आए एक वीडियो में क्षेत्र में भारी बारिश और पास में भूस्खलन दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, कटरा से भवन जाने वाले पुराने यात्रा रूट पर स्थित बाणगंगा क्षेत्र में अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिर गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु फंस गए और कुछ के घायल होने की खबर है। पिट्ठू, पालकी सेवक, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और पुलिस बल की बचाव टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar Murder News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! गोपाल खेमका के बाद एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूस्खलन के कारण ट्रैक पर लगे शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गनीमत रही कि राहत कार्य समय पर शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। यह रूट माता वैष्णो देवी यात्रा का पुराना और मुख्य रूट माना जाता है। यहां से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए गुजरते हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Jul 21, 2025 9:56 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।