दरभंगा के स्वर्गीय महाराजा डॉ सर कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी और आखिरी महारानी कामसुंदरी देवी का आज सोमवार को दरभंगा में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 'महारानी' पिछले छह महीनों से बीमार थीं और उन्होंने दरभंगा में महाराजा के कल्याणी आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बिहार के पूरे मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर है। शाही परिवार के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। महारानी की मृत्यु को दरभंगा शाही परिवार के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है।
