Get App

केरल में हाफ, पश्चिम बंगाल पूरा साफ... भारत की राजनीति में वाम मोर्चे का ये कैसा हाल?

Left Front Collapse: 1977 से 2011 तक लगातार 34 साल बंगाल पर राज करने वाले वाम मोर्चे का हाल यहां भी बुरा है। 294 सदस्यीय विधानसभा में वाम मोर्चा मात्र 2 सीट पर आगे चल रहा है। राज्य में भाजपा के उभार ने वामपंथ के वोट बैंक को पूरी तरह अपनी ओर खींच लिया है, जिससे बंगाल में लेफ्ट का वजूद लगभग खत्म होने को है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 04, 2026 पर 3:26 PM
केरल में हाफ, पश्चिम बंगाल पूरा साफ... भारत की राजनीति में वाम मोर्चे का ये कैसा हाल?
यह पिछले पांच दशकों में पहली बार होगा जब भारत के किसी भी राज्य में कोई कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री नहीं होगा

Left Front Collapse: जैसे-जैसे केरल विधानसभा चुनाव की सियासी तस्वीर साफ हो रही है, भारत की राजनीति में एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव को होते हुए भी देख रही है। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले एलडीएफ (LDF) को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। यह पिछले पांच दशकों में पहली बार होगा जब भारत के किसी भी राज्य में कोई कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री नहीं होगा।

केरल में ढह गया वामपंथ का आखिरी किला

2016 से सत्ता में काबिज पिनराई विजयन सरकार वामपंथ का आखिरी गढ़ मानी जा रही थी। दोपहर 2 बजे तक के रुझानों के अनुसार-

यूडीएफ (UDF): कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन 89 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत की ओर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें