Get App

LPG Booking: देश में खत्म होगा LPG संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर जहाज रवाना, सरकार ने कह दी ये बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी इस जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों में बड़ी मात्रा में एलपीजी (LPG) लदी हुई है। हर जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी है। इस तरह दोनों जहाजों में कुल मिलाकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत लाई जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2026 पर 6:18 PM
LPG Booking: देश में खत्म होगा LPG संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर जहाज रवाना, सरकार ने कह दी ये बात
सरकार ने क्रूड ऑयल और एलपीजी पर ताजा अपडेट दिया है।

सरकार ने क्रूड ऑयल और एलपीजी पर ताजा अपडेट दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि घबराहट में एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के मामले बढ़े हैं। ये आंकड़ा एक दिन बाद बढ़कर 88 लाख हो गया है। वहीं, मंत्रालय की ओर जानकारी दी गई है कि, भारत के झंडे वाले दो जहाज करीब 92 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे। इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

92 हजार टन LPG लेकर जहाज रवाना

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दो भारतीय जहाज शिवालिक और नंदा देवी इस जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों जहाजों में बड़ी मात्रा में एलपीजी (LPG) लदी हुई है। हर जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी है। इस तरह दोनों जहाजों में कुल मिलाकर लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत लाई जा रही है। यह भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें