LPG Supply Chain: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और होर्मुज जलसंधि की नाकेबंदी ने भारत की रसोई तक पहुंचने वाली गैस की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, वैश्विक LPG सप्लाई चेन को पूरी तरह बहाल होने में 3 से 4 साल का समय लग सकता है। संकट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि खाड़ी देशों में उत्पादन अस्थायी रूप से रुका है या वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर को स्थायी नुकसान हुआ है।
