Get App

सऊदी अरब में लखनऊ की महिला इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, परिवार ने लगाया ये गंभीर आरोप

शिकायत में कहा गया कि कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर चुकी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐमन खान की शादी 10 अप्रैल 2025 को लखनऊ के एक होटल में मोहम्मद आमिर खान से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद आमिर खान ने इनोवा कार की मांग शुरू कर दी और इस बात पर नाराज़गी जताई कि उसके नाम पर किआ सेल्टोस रजिस्टर्ड नहीं कराई गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 6:44 PM
सऊदी अरब में लखनऊ की महिला इंजीनियर की रहस्यमयी मौत, परिवार ने लगाया ये गंभीर आरोप
लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सऊदी अरब के जेद्दा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

लखनऊ की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सऊदी अरब के जेद्दा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज को लेकर लगातार परेशान किया जा रहा था और वह लंबे समय तक शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न झेल रही थी। परिवार ने इस मामले को सोची-समझी हत्या बताया है। महिला के पिता शेर अली खान ने चिनहट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने दामाद मोहम्मद आमिर खान और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज मांगने और बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

पिछले साल ही हुई थी शादी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में कहा गया कि कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर चुकी और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐमन खान की शादी 10 अप्रैल 2025 को लखनऊ के एक होटल में मोहम्मद आमिर खान से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद आमिर खान ने इनोवा कार की मांग शुरू कर दी और इस बात पर नाराज़गी जताई कि उसके नाम पर किआ सेल्टोस रजिस्टर्ड नहीं कराई गई। उन्होंने यह भी कहा कि इसी बात को लेकर आमिर ने ऐमन का मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसके साथ बदसलूकी की।

पति और उसके भाइयों पर लगा आरोप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें