मेवाड़ की समृद्ध और ऐतिहासिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन ने अपना 42वां वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें होनहार विद्यार्थियों के साथ-साथ मानवीय मूल्यों, संस्कृति, सेवा और राष्ट्रीय उपलब्धियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
