महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के बाद, उन्हें विभागों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। ताजा विभागों के बंटवारे के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को तीन अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्हें आबकारी, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार राज्य उत्पाद शुल्क और खेल से जुड़े विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, राज्य के सबसे महत्वपूर्ण योजना और वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिए गए हैं। ये विभाग पहले दिवंगत अजित पवार के पास थे, लेकिन अब सीधे मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे।
