Get App

VIDEO: मराठी बोलने से किया इनकार, तो ऑटो ड्राइवर पर MNS और शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं बरसाए थप्पड़

Palghar News: भावेश पडोलिया पडोलिया ने ऑटो ड्राइवर से पूछा था कि वह सबके सामने मराठी क्यों नहीं बोलता, जिस पर ड्राइवर ने कहा था कि वह ऐसा नहीं करेगा और भोजपुरी और हिंदी में बात करेगा। इस घटना के बाद शिवसेना UBT और MNS के समर्थकों ने रेलवे स्टेशन के पास ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को पकड़ लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2025 पर 3:04 PM
VIDEO: मराठी बोलने से किया इनकार, तो ऑटो ड्राइवर पर MNS और शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं बरसाए थप्पड़
VIDEO: मराठी बोलने से किया इनकार, तो ऑटो ड्राइवर पर MNS और शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं बरसाए थप्पड़

महाराष्ट्र के पालघर में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को खुलआम कथित तौर पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की MNS के समर्थकों ने पीटा, क्योंकि उसने मराठी बोलने से इनकार कर दिया था। प्रवासी ऑटो रिक्शा ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह विरार स्टेशन पर उत्तर प्रदेश के एक और प्रवासी भावेश पडोलिया से बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसने कहा कि जब उससे पूछा गया कि वह मराठी में क्यों नहीं बोल रहा है, तो वह केवल हिंदी ही बोलेगा।

पडोलिया ने ड्राइवर से पूछा था कि वह सबके सामने मराठी क्यों नहीं बोलता, जिस पर ड्राइवर ने कहा था कि वह ऐसा नहीं करेगा और भोजपुरी और हिंदी में बात करेगा। इस घटना के बाद शिवसेना UBT और MNS के समर्थकों ने रेलवे स्टेशन के पास ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को पकड़ लिया।

इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें इन लोगों को ड्राइवर को बार-बार थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया। उसे माफी मांगने और मराठी में नारे लगाने के लिए मजबूर किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें