Get App

AN-32 Aircraft Crash: असम में बड़ा हादसा! जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश

AN-32 Aircraft Crash: शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरेआह एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 12:10 PM
AN-32 Aircraft Crash: असम में बड़ा हादसा! जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश
असम के जोरहाट एयरबेस पर वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश

AN-32 Aircraft Crash: शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरेआह एयर फोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना का एक AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। दुर्घटना के बाद पायलट के निधन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विमान में सवार अन्य क्रू सदस्यों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं, भारतीय वायुसेना की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत दलों को मौके पर भेजा गया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भारतीय वायुसेना (IAF) ने कहा, "असम के जोरहाट में एयर फोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। यह AN-32 कार्गो प्लेन था, जिसका इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिए किया जाता था। यह हादसा तब हुआ जब प्लेन एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि क्रैश में पायलट की मौत हो गई होगी। घटना स्थल पर बचाव और जांच का काम चल रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है।"

बता दें कि रौरियाह एयर फोर्स स्टेशन (Roureah Air Force Station) पूर्वोत्तर में भारतीय वायु सेना के प्रमुख ठिकानों में से एक है और असम तथा इस क्षेत्र में हवाई अभियानों में अहम भूमिका निभाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें