Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश की सूचना स्पॉट से नहीं हो पाई वेरिफाई, मौके पर पहुंचे कलक्टर रोहित व्यास ने ये बताया

Chhattisgarh Plane crash : स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विमान काफी नीचे उड़ता हुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद पहाड़ियों की तरफ से धुएं का गुबार उठता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 6:54 PM
Story continues below Advertisement
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार 20 अप्रैल को एक विमान हादसा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार 20 अप्रैल को कोई भी विमान हादसा नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसी किसी भी खबर को खारीज कर दिया है। बता दें कि,  जशपुर से पहले ये खबर आई थी यहां का पहाड़ियों में एक प्राइवेट जेट टकराकर क्रैश हो गया है। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने किसी भी तरह के कोई भी विमान हादसे की बात नकार दी है।

जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने इस खबर के आने के बाद मौके का मुआयना करने के बाद कहा कि यह अफवाह है। उन्होंने कहा कि मौका मुआयना करने के बाद चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।


जशपुर कलेक्टर ने बताई पूरी सच्चाई 

वहीं सामने आई हादसे की खबरों को लेकर जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, "हमें मीडिया के जरिए नारायणपुर इलाके में एक विमान दुर्घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही SSP, मैं और हमारी पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गए। हमारी टीम ने आस-पास के इलाके का मुआयना किया। हालांकि, हमें अभी तक विमान दुर्घटना का कोई सबूत नहीं मिला है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम पहाड़ और जंगल में छानबीन कर रही है। लेकिन अब तक न तो किसी मलबे या अवशेष का कोई सबूत मिला है और न ही विमान दुर्घटना का कोई सबूत मिला है। हमने गांव वालों से भी बात की है। किसी ने भी ऐसी कोई विमान दुर्घटना नहीं देखी है, और न ही किसी ने किसी तरह के धमाके की कोई आवाज सुनी है। अब तक किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कोई विमान लापता है।"

झारखंड में हुआ था हादसा 

बता दें कि इससे पहले 23 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के पार एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।  एयर एंबुलेंस 23 फरवरी की शाम को रांची से टेकऑफ के महज 17 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान, एक बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए, दिल्ली जा रहा था जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के साथ मेडिकल स्टाफ और क्रू सवार थे। इसमें सवार सभी सात व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।