Yumnam Khemchand Singh: मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह को मंगलवार (3 फरवरी) को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्य में उनके नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, कुकी समुदाय से आने वाली महिला नेता और पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन के नई सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना है। मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था।
