Get App

'डोकलाम और पूर्व आर्मी चीफ की किताब', राहुल गांधी ने जिसका दिया हवाला...जानें क्या कह चुके हैं जनरल नरवणे?

लोकसभा में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जिस किताब का जिक्र कर रहे थे उसका नाम ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' है। ये किताब फिलहाल पब्लिश नहीं हुई है। दरअसल राहुल गांधी जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर हाल ही में छपे एक मीडिया आर्टिकल का जिक्र कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 4:30 PM
'डोकलाम और पूर्व आर्मी चीफ की किताब', राहुल गांधी ने जिसका दिया हवाला...जानें क्या कह चुके हैं जनरल नरवणे?
सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ।

सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान पर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने सदन में डोकलाम का मुद्दा उठाया और पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की देकर सरकार को घेरने की कोशिश की। इस पर सरकार की तरफ से कहा गया है कि जिस किताब के आधार पर राहुल आरोप लगा रहे हैं, वो किताब प्रकाशित ही नहीं हुई है। राहुल बार-बार सदन में एक ही मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे थे हालांकि स्पीकर ने ऐसा करने से मना किया और बाद में हंगामे बढ़ते देख सदन को स्थगित कर दिया। वहीं सदन में हंगामे के बीच जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

 सदन में किस किताब पर हंगामा 

बता दें कि लोकसभा में राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की जिस किताब का जिक्र कर रहे थे उसका नाम ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' है। ये किताब फिलहाल पब्लिश नहीं हुई है। दरअसल राहुल गांधी जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर हाल ही में छपे एक मीडिया आर्टिकल का जिक्र कर रहे थे। इस आर्टिकल में मनोज नरवणे कि किताब के हवाले से दावा किया गया कि 2020 में चीनी सेना भारतीय सेना की पोजीशन के काफी करीब आ गई थी। । हालांकि, उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की जिस पुस्तक का हवाला दिया, उस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में एक पब्लिश्ड मैगजीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है।

2020 में हुई थी झड़प

सब समाचार

+ और भी पढ़ें