केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मुंडाथिकोड इलाके में पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, 5 की हालत गंभीर बनी हुई और भी कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिस शेड में यह धमाका हुआ, वहां करीब 40 लोग मौजूद थे। इनमें से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब आने वाले मशहूर त्योहार त्रिशूर पूरम (Thrissur Pooram) की तैयारी के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे।
