चंद्रप्रकाश सिंह और श्लोक कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल यात्री की हालत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। साथ ही, नियमों के अनुसार मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) देने की घोषणा भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सोनू (32), देवेश (32), असलम (27), संतोष (45), अनुराग (27) और प्रमोद (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं, बस में मौजूद अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।