Get App

कौन हैं 29 साल की एस. कीर्तना, जो सीएम विजय की कैबिनेट में बनीं सबसे कम उम्र की मंत्री

चुनाव जीतने के बाद कीर्तना फिर चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने लोगों से बातचीत के दौरान हिंदी भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सी. जोसेफ विजय का संदेश पहुंचाना और पार्टी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना था। उनके इस बयान के बाद तमिलनाडु में नई बहस शुरू हो गई। राज्य में हिंदी भाषा हमेशा से एक संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2026 पर 6:52 PM
कौन हैं 29 साल की एस. कीर्तना, जो सीएम विजय की कैबिनेट में बनीं सबसे कम उम्र की मंत्री
TVK चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। CM विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। वहीं सीएम विजय की कैबिनेट में एस. कीर्तना सबसे युवा मंत्री बन गई हैं। 29 साल की उम्र में एस. कीर्तना मुख्यमंत्री विजय की पहली कैबिनेट के सबसे युवा चेहरों में शामिल हो गई हैं। पहली बार विधायक बनीं कीर्तना पहले राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम कर चुकी हैं और अब विजय सरकार की सबसे युवा मंत्री बन गई हैं।

कौन हैं  एस. कीर्तना

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एस. कीर्तना ने एक नया इतिहास रच दिया था । वह विरुधुनगर जिले की शिवकाशी सीट से जीतने वाली पहली महिला विधायक बनीं। इस जीत के साथ उन्होंने इस क्षेत्र में कई सालों से चले आ रहे पुरुष नेताओं के दबदबे को खत्म किया। कीर्तना ने कांग्रेस उम्मीदवार अशोकन जी को 11,670 वोटों के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शिवकाशी पूरे भारत में पटाखा, माचिस और प्रिंटिंग उद्योग के लिए मशहूर है। लेकिन यह इलाका लंबे समय से औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान एस. कीर्तना ने इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पटाखा उद्योग पर निर्भर इस क्षेत्र में आपातकालीन सेवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अभी भी पर्याप्त नहीं हैं।

चुनाव में इन मुद्दों को उठाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें