Get App

Modi before Modi: नरेंद्र मोदी का नाम पहली बार कब अखबारों की सुर्खियों में आया था?

राजीनितिज्ञ और प्रसिद्ध व्यक्ति के रूप में नरेंद्र मोदी की सफलता के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। लेकिन, शुरुआत में संघ के एक प्रचारक और बाद में गुजरात में बीजेपी को स्थापित करने वाले एक नेता के रूप में उनके बारे में अपेक्षाकृत कम लिखा गया है

Nalin Mehtaअपडेटेड Sep 17, 2025 पर 6:47 PM
Modi before Modi: नरेंद्र मोदी का नाम पहली बार कब अखबारों की सुर्खियों में आया था?
राजनीतिक नेता के रूप में नरेंद्र मोदी को देशभर में पहचान तब मिली जब वह 1990 में एल के आडवाणी के नेतृत्व में निकाली गई सोमनाथ यात्रा के गुजरात चरण के प्रमुख संगठनकर्ता बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो गए हैं। वह 12 सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह बीते 24 सालों से जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि वह भारत के सबसे बड़े राजनितिक नेता बने हुए हैं। एक राजीनितिज्ञ और प्रसिद्ध व्यक्ति के रूप में उनकी सफलता के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। लेकिन, शुरुआत में संघ के एक प्रचारक और बाद में गुजरात में बीजेपी को स्थापित करने वाले एक नेता के रूप में उनके बारे में अपेक्षाकृत कम लिखा गया है।

इमर्जेंसी विरोधी कार्यकर्ता के रूप में पहली बार अखबारों में छपा नाम

नरेंद्र मोदी का नाम पहली बार अंग्रेजी अखबारों में तब आया था, जब इंदिरा गांधी ने इमर्जेंसी हटाई थी। तब शायद ही किसी ने उनके भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की कल्पना की होगी। इमर्जेंसी हटने के बाद हुए चुनावों ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस के हाथों से सत्ता छीन ली थी। मोरारजी देसाई संयुक्त जनता पार्टी के नेता के रूप में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बाबुभाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी थी। तब सरकारी टेलीविजन चैनल दूरदर्शन के कार्यक्रम 'युवादर्शन' में चर्चा के लिए युवा नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया था। चर्चा का विषय 'इमर्जेंसी के दौरान युवाओं का संघर्ष' था।

दूरदर्शन के इस कार्यक्रम की संयोजक (Anchor) गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता अलका देसाई थीं। नरेंद्र मोदी के अलावा प्रवीण टांक और कीर्तिदा मेहता ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उन दिनों अंग्रेजी अखबारों में दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रमों की रोजाना लिस्ट छपती थी। तब इंडिया में एक ही टीवी स्टेशन था। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के टेलीविजन सेक्शन में 23 मई, 1978 को इस टीवी चर्चा के प्रोग्राम के बारे में एक नोटिस छपा था, जिसमें इस कार्यक्रम का प्रसारण समय रात 8:30 बजे बताया गया था। यह पहली बार था जब किसी अखबार में नरेंद्र मोदी का नाम छपा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें