Get App

मनीकंट्रोल की बिजनेस न्यूज रीडरशिप में नंबर वन पोजीशन और मजबूत हुई, द इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ा

मनीकंट्रोल के यूनिक विजिटर्स की कुल संख्या फरवरी में 6.38 करोड़ रही। यह द इकोनॉमिक टाइम्स के 3.14 करोड़ यूनिक विजिटर्स की संख्या के दोगुना से ज्यादा है। दूसरे डिजिटल पैमानों पर भी मनीकंट्रोल ने द इकोनॉमिक टाइम्स पर बढ़त बनाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 5:47 PM
मनीकंट्रोल की बिजनेस न्यूज रीडरशिप में नंबर वन पोजीशन और मजबूत हुई, द इकोनॉमिक टाइम्स को पीछे छोड़ा
मनीकंट्रोल के यूजर्स ने फरवरी में इसकी वेबसाइट पर 54.63 करोड़ मिनट्स बिताए।

मनीकंट्रोल ने बिजनेस न्यूज के मामले में अपनी लीडरशिप पोजीशन और मजबूत की है। फरवरी में इस कैटेगरी में मनीकंट्रोल की यूनिक विजिटर्स की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसका पता ग्लोबल ऑडियंस मेजरमेंट एजेंसी कॉमस्टोर के डेटा से चला है।

मनीकंट्रोल के यूनिक विजिटर्स की कुल संख्या फरवरी में 6.38 करोड़ रही। यह द इकोनॉमिक टाइम्स के 3.14 करोड़ यूनिक विजिटर्स की संख्या के दोगुना से ज्यादा है। दूसरे डिजिटल पैमानों पर भी मनीकंट्रोल ने द इकोनॉमिक टाइम्स पर बढ़त बनाई है। कॉमस्कोर के डेटा के मुताबिक, फरवरी में मनीकंट्रोल का पेज व्यूज 27.98 करोड़ रहा। यह द इकोनॉमिक टाइम्स के 9.31 करोड़ पेज व्यूज के मुकाबले करीब तीन गुना है। इससे मनीकंट्रोल के कंटेंट के स्ट्रॉन्ग एंगेजमेंट का पता चलता है।

एंगेजमेंट से जुड़ा कॉमस्कोर का डेटा और बड़े फर्क का संकेत देता है। इसका मेजरमेंट कंटेंट पर रीडर के बिताए गए समय से होता है। मनीकंट्रोल के यूजर्स ने फरवरी में इसकी वेबसाइट पर 54.63 करोड़ मिनट्स बिताए। यह द इकोनॉमिक टाइम्स की वेबसाइट पर रीडर्स के बिताए गए 12.97 करोड़ मिनट्स के चार गुना से ज्यादा है।

मनीकंट्रोल के मैनेजिंग एडिटर नलिन मेहता ने कहा, "यूजर्स की संख्या और एंगेजमेंट में इजाफा ऐसे वक्त हुआ है, जब निवेशक लड़ाई और जियोपॉलिटिकल रिस्क को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे अनिश्चित समय में इनवेस्टर्स स्थिति की स्पष्ट तस्वीर चाहते हैं। हमारा फोकस समय पर उन्हें भरोसेमंद जानकारी देना अनिश्चितता के बीच उनकी मदद करना है। "

सब समाचार

+ और भी पढ़ें