Get App

Monsoon Deficit Alert: मानसून की विदाई शुरू! 14 राज्यों में सूखा जैसी स्थिति, इस साल 10% कम बारिश का अनुमान

Monsoon 2026 farewell: मानसून 2026 की विदाई के साथ इस साल के बारिश के आंकड़े अब अंतिम चरण में पहुंच रहे हैं। 19 सितंबर तक देश में 15% बारिश की कमी और 14 राज्यों में 20% से ज्यादा घाटा दर्ज होना चिंता का विषय है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसम प्रणाली से पूर्वी और तटीय इलाकों में बारिश मिल सकती है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 2:55 PM
Monsoon Deficit Alert: मानसून की विदाई शुरू! 14 राज्यों में सूखा जैसी स्थिति, इस साल 10% कम बारिश का अनुमान
Monsoon 2026 farewell: 19 सितंबर तक भारत में 15% बारिश की कमी और 14 राज्यों में 20% से ज्यादा घाटा दर्ज होना चिंता का विषय है

Monsoon 2026 farewell: देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 की विदाई शुरू हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मानसून सीजन सामान्य से करीब 10% कम बारिश के साथ खत्म होने की आशंका जताई जा रही है। 19 सितंबर तक देशभर में संचयी बारिश (तय अवधि में हुई कुल बारिश) सामान्य से 15% कम दर्ज की गई है। खास बात यह है कि अब तक 14 राज्यों में बारिश की कमी 20% से ज्यादा रही है। इनमें बिहार, पंजाब, हरियाणा के अलावा दक्षिण भारत के सभी पांच प्रायद्वीपीय राज्य शामिल हैं। राजस्थान के कुछ और हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

'टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो गई। मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 17 सितंबर मानी जाती है। यानी इस साल मानसून की विदाई सामान्य समय से करीब दो दिन बाद शुरू हुई है। अब सितंबर के बाकी दिनों की बारिश यह तय करने में अहम होगी कि मानसून सीजन का अंतिम बारिश घाटा कितना रहता है। इसका खरीफ उत्पादन तथा आने वाले रबी सीजन पर कितना असर पड़ता है।

पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई मानसून की विदाई

IMD के अनुसार, 19 सितंबर तक मानसून की वापसी की रेखा पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से गुजर रही थी। इससे संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में मानसून देश के अन्य हिस्सों से भी धीरे-धीरे पीछे हटेगा। हालांकि, 20 और 21 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें