Get App

Monsoon Rain: केरल में मानसून की एंट्री में देरी! 26 मई को आना था, फिर क्यों नहीं आया?

Monsoon Rain: इस देरी की वजह से अब यह चिंता बढ़ने लगी है कि क्या इस साल बारिश कम होगी? खासकर तब, जब प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' (El Nino) का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मानसून किस तारीख को आ रहा है, इससे इस बात का कोई लेना-देना नहीं है कि पूरे सीजन में बारिश कैसी होगी

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 27, 2026 पर 4:05 PM
Monsoon Rain: केरल में मानसून की एंट्री में देरी! 26 मई को आना था, फिर क्यों नहीं आया?
Monsoon Rain: केरल में मानसून की एंट्री में देरी! 26 मई को आना था, फिर क्यों नहीं आया?

देशभर के लोगों को जिस मानसून का बेसब्री से इंतजार है, उसने आने में थोड़ी देरी कर दी है। मौसम विभाग (IMD) ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 2 से 4 जून के बीच केरल के तट पर दस्तक दे सकता है।

इस देरी की वजह से अब यह चिंता बढ़ने लगी है कि क्या इस साल बारिश कम होगी? खासकर तब, जब प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' (El Nino) का खतरा मंडरा रहा है।

क्यों फेल हुआ 26 मई का अनुमान?

मौसम विभाग ने 15 मई को भविष्यवाणी की थी कि इस बार मानसून अपनी तय तारीख (1 जून) से पहले यानी 26 मई को ही आ जाएगा। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हवाओं का रुख वैसा नहीं रहा जैसा वैज्ञानिकों ने सोचा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें