Monsoon 2026 Rain Alert: भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए ये खबर राहत पहुंचाने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस साल साउथवेस्ट मानसून अपने सामान्य समय से 6 दिन पहले ही केरल के तट से टकराने वाला है। मानसून 26 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है जबकि इसकी सामान्य तारीख 1 जून होती है। मौसम विभाग ने मानसून के जल्दी आने की घोषणा के साथ ही देश के कई इलाकों में धुआंधार बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
