Monsoon Watch: देश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून की रफ्तार को लेकर एक बड़ा और नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक जून के महीने में सुस्त और असमान रफ्तार से आगे बढ़ने के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी पकड़ चुका है और अगले दो से तीन दिनों के भीतर इसके पूरे देश को कवर करने की संभावना है। 7 जुलाई को मानसून गुजरात के बचे हुए हिस्सों और राजस्थान के साथ हरियाणा के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ गया है। अब उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों सहित पूरे देश में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
