देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और जल्द ही देश के कई और इलाकों को कवर कर सकता है। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। मानसून अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिन में यह प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।
