MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली की मिमिक्री करते हुए बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक सरकारी टीचर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक की शिकायत के बाद की गई। इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अब लोकतंत्र में सवाल पूछना और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी अपराध बन गया है।
