MP Rajya Sabha Polls: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 18 जून को होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग से बचने और अपने खेमे को एकजुट रखने के मकसद से कांग्रेस ने अपने विधायकों को कर्नाटक ले जाने का फैसला किया है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि पार्टी के सभी विधायकों को किसी कांग्रेस शासित प्रदेश में ले जाया जाएगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके विधायकों को कथित तौर पर खरीदने का प्रयास कर रही है।
