करीब एक सदी पहले खत्म हुआ हाड़ौती का ऐतिहासिक टाइगर कॉरिडोर एक बार फिर जीवंत होगा। रामगढ़ विषधारी से लेकर मुकुंदरा की अप स्ट्रीम बाघों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगी। बाघों की प्रजाति को सशक्त बनाने की दिशा में भी रामगढ़-मुकुंदरा ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। रामगढ़ में पेंच टाइगर रिजर्व और अब रणथंभौर से मुकुंदरा में बाघ लाकर इस दिशा में वन विभाग ने एतिहासिक कदम उठाया है।
