Mumbai Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ़्तार एक BMW कार के टक्कर मारने से तीन पैदल चलने वालों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार तड़के कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास हुआ। कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हादसे की वजह तेज रफ़्तार बताई जा रही है। घायल चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल लाए गए चार लोगों में से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।
