Get App

Digital arrest: एक फोन कॉल और खाते से उड़ गए ₹4,38,62,210! फिर आया ₹1.02 करोड़ का ट्विस्ट! मुंबई में 'डिजिटल अरेस्ट' का अनोखा मामला

Mumbai Digital arrest: नवी मुंबई में एक व्यक्ति को 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम में चूना लगाकर साइबर जालसाजों ने पहले करीब 4.38 करोड़ रुपये उसके बैंक अकाउंट से उड़ा ले गए। लेकिन स्कैमर्स ने कुछ देर बाद ₹4.38 करोड़ में से 1.02 करोड़ रुपये पीड़ित के अकाउंट में वापस डाल दिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 11:37 PM
Digital arrest: एक फोन कॉल और खाते से उड़ गए ₹4,38,62,210! फिर आया ₹1.02 करोड़ का ट्विस्ट! मुंबई में 'डिजिटल अरेस्ट' का अनोखा मामला
Digital Arrest के नाम पर जालसालों ने पहले ₹4.38 करोड़ की ठगी की। फिर उसमें से एक करोड़ 20 लाख रुपये रिटर्न कर दिए

Mumbai Digital arrest: नवी मुंबई के खारघर में रहने वाले 80 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम में साइबर जालसाजों ने फंसाकर 4.38 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इसके कुछ देर बाद इस मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया। दरअसल, स्कैमर्स ने ₹4.38 करोड़ में से ₹1.02 करोड़ उसके अकाउंट में वापस भी डाल दिए।

'हिंदुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, नवी मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह धोखाधड़ी 18 नवंबर को शुरू हुई। पहली बार पीड़ित को एक ऐसे व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को 'साइबर डेटा प्रोटेक्शन ऑफ इंडिया' का बताया।

एक जांच अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "कॉल करने वाले ने आरोप लगाया कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल करके धोखे से एक मोबाइल नंबर लिया गया है। इसके संबंध में नासिक पुलिस स्टेशन में इससे जुड़ा एक केस दर्ज किया गया है।" अधिकारी ने बताया कि पीड़ित एक इंजीनियरिंग और टेक्निकल इंस्टीट्यूट के रिटायर्ड डायरेक्टर हैं।

पहली कॉल के बाद पीड़ित को कई और धोखेबाजों के फोन आए। उन्होंने खुद को नासिक पुलिस के क्राइम ब्रांच और यहां तक ​​कि  कई जांच एजेंसियों के अधिकारी बताए। झूठा दावा किया गया कि पीड़ित के आधार डिटेल्स का इस्तेमाल एक आतंकी से जुड़े व्यक्ति ने मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बैंक अकाउंट खोलने में किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें