Get App

Devendra Fadnavis: 5-7 साल में बदलेगी मुंबई की तस्वीर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

Devendra Fadnavis: CM देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित एक टाउन हॉल चर्चा में कहा कि अगले पांच से सात वर्षों में शहर का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जाएंगी।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 11:00 AM
Devendra Fadnavis: 5-7 साल में बदलेगी मुंबई की तस्वीर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान
5-7 साल में बदलेगी मुंबई की तस्वीर, CM फडणवीस का बड़ा ऐलान

Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित एक टाउन हॉल चर्चा में कहा कि अगले पांच से सात वर्षों में शहर का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं युद्धस्तर पर पूरी की जाएंगी।

फडणवीस ने कहा, "शहर में वर्तमान में चल रही सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 2032 तक पूरी हो जाएंगी और मुंबई की भीड़भाड़ कम करेंगी।" वर्सोवा-दहिसर-भायंदर तक सी लिंक का विस्तार, दहिसर से नई लिंक रोड, फ्री-फ्लो ब्रिज और विभिन्न सुरंग परियोजनाएं मुंबई में यातायात की भीड़भाड़ को काफी कम करेंगी।

फडणवीस ने कहा कि चूंकि वर्तमान में मुंबई का 60% यातायात वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर है, इसलिए एक विकल्प प्रदान किया जाएगा।

मुंबई पूरी तरह से सुरंगों से सुसज्जित होगी- सीएम फडणवीस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें