Mumbai professor murder case: मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड रेलवे स्टेशन पर शनिवार (24 जनवरी) को शहर के एक कॉलेज के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अनुसार 33 वर्षीय आलोक कुमार सिंह विले पार्ले से कांदिवली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शाम लगभग 5.40 बजे उन पर हमला किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले के एनएम कॉलेज में पढ़ाने वाले सिंह का यात्रा के दौरान लोकल ट्रेन में एक सहयात्री से कथित तौर पर झगड़ा हो गया था।
